मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान वयक्त किया है। पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मेदिनीपुर में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए मछुआरों को आज समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
उधर, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार में मूसलाधार वर्षा की संभावना है।