अक्टूबर 21, 2026 9:28 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: सरकार ने चोरबागान हादसे की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने चोरबागान हादसे की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इस उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता कलकत्ता उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिंदिता रॉय सरस्वती करेंगी।

इस जांच समिति में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग, विशेष कार्य बल, राज्य पुलिस, गृह और पर्वतीय मामले विभाग तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति को अगले तीन महीने के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है।