पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा नदी के तेज कटाव के कारण रतुआ प्रखंड की महानंदाटोला ग्राम पंचायत के जीतूटोला और मुलीरामटोला क्षेत्रों में करीब 20 से 22 मकान बह गए हैं।
कटाव और बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। जीतूटोला प्राथमिक विद्यालय और मुलीरामटोला प्राथमिक विद्यालय को नदी प्रवाह से भारी हुआ है।
कटाव से जीतूटोला स्थित मनसा मंदिर भी प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।