नवम्बर 21, 2026 8:17 अपराह्न

printer

चक्रवात अकवान के कारण लगातार बारिश से पश्चिम बंगाल में धान की फसल को नुकसान की आशंका

पश्चिम बंगाल के किसानों को आशंका है कि चक्रवात अकवान के कारण लगातार हुई बारिश की वजह उनका काफी नुकसान हो सकता है। किसानों के लिए धान की फसल की कटाई करना बड़ी चुनौती  है। बारिश और खेतों में जलभराव से फूलगोभी, पत्तागोभी और मिर्च सहित कई सब्जियों की फसलें भी खराब हुई हैं। बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ने के समाचार मिलने लगे हैं। राज्य के कई हिस्सों में बारिश थम गई है, लेकिन दक्षिण बंगाल के जिलों में बुधवार से चक्रवात अकवान की वजह से लगातार हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश के साथ ओले पड़े हैं।