कोलकाता सिटी सत्र न्यायालय ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को अगले महीने की 10 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें कल गिरफ्तार किया था। आज उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस महीने की शुरुआत में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने उनकी पत्नी को अग्रिम जमानत दे दी थी। इस मामले में उनकी पत्नी का नाम भी सामने आया था।
News On AIR | अक्टूबर 29, 2026 9:31 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: कोर्ट ने कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूर्व मंत्री को 10 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा