सितम्बर 23, 2026 12:18 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी करेंगे राज्यव्यापी नशामुक्त भारत 2029 अभियान की शुरुआत

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी आज इको पार्क पुलिस स्टेशन के पास बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी नशामुक्त भारत 2029 अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है।
 
मुख्यमंत्री ने पुलिस और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और खास तौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में अफीम और गांजे की अवैध खेती की पहचान कर उसे नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।नशीले पदार्थों की तस्करी और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस-एनडीपीएस कानून के अंतर्गत सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।