पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में सरकारी नौकरियों की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। मिदनापुर में कल जिला पुलिस की ओर से आयोजित एक रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस निर्णय से नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर पर वित्तीय बोझ कम होगा।
मुख्यमंत्री ने दो नई योजनाओं की भी घोषणा की। इनमें बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए भरोसा योजना और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं की मदद के लिए भगिनी निवेदिता योजना शामिल हैं। भगिनी निवेदिता योजना अगले वर्ष जनवरी में शुरू की जाएगी। इसके अंतर्गत पात्र छात्राओं को तीन वर्ष में कुल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।