अगस्त 11, 2026 9:27 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने 2021 चुनाव हिंसा के आरोपी गोपाल दास को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज पश्चिम बंगाल से घोषित अपराधी गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया जो पश्चिम बंगाल में 2021 के चुनावो के बाद हुई हिंसा और हत्याकांड में शामिल था। आरोपी को बाद में कलकत्ता की सक्षम अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने बताया कि आरोपी 2021 में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार था और उसने जांच या मुकदमे में सहयोग नहीं किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई ने 50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। उसे मुखबिरी और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 2021 और 2025 में गोपाल दास के साथ-साथ तत्कालीन टीएमसी विधायक परेश पाल और तत्कालीन टीएमसी पार्षद स्वपन समाद्दार और पपिहा घोष सहित 38 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र दाखिल किए। यह मामला कलकत्ता के सिटी सेशंस कोर्ट में विचाराधीन है।