अगस्त 16, 2026 10:29 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल: रामपुरहाट से पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव कार्यालय में मिला

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से पूर्व विधायक आशीष बनर्जी का शव आज सुबह उनके घर के पास स्थित कार्यालय में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आशीष बनर्जी पांच बार विधायक रहे थे। वे रामपुरहाट कॉलेज में शिक्षक भी रहे थे। तृणमूल कांग्रेस सरकार में उन्होंने कई विभागों के मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वे पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे थे। बनर्जी इस बार विधानसभा चुनाव हार गए थे।