पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज भाजपा सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के इस बजट पर सभी का ध्यान हैं। बजट में महंगाई भत्ता, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की उम्मीद है। इसके अलावा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है। उद्योग, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं।
News On AIR | जून 22, 2026 1:39 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: विधानसभा में आज अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी भाजपा सरकार