पश्चिम बंगाल सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष से पहले दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट हवाई अड्डे से 19 सीट वाली विमान सेवा शुरू करना है। इसके बाद हवाई अड्डे से 72 सीट वाले एटीआर विमान संचालित करने की योजना है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर रनवे का विस्तार और बड़े विमानों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे का निरीक्षण करने के बाद कहा कि नागर विमानन प्राधिकरणों को 19 सीट वाली उड़ानों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा गया है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में ऐसे विमानों का संचालन करने वाली एयरलाइनों के साथ भी बातचीत चल रही है। श्री अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि यह सेवा एक वर्ष के भीतर शुरू हो जाएगी।