मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में कल गरज के साथ बारिश हुई। पुंछ, राजौरी, दक्षिण कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में भी बारिश हुई। इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 से 22 जून तक, कई स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की है। लोगों से बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है।
News On AIR | जून 17, 2026 1:04 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी