नवम्बर 24, 2026 9:13 अपराह्न

printer

सरयू-कमला एक्सप्रेस की पहली यात्रा का जनकपुर धाम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भारत के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस की पहली यात्रा का आज जनकपुर धाम पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान इस रेलगाड़ी को कल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

जनकपुर धाम पहुंचने पर रेलगाड़ी में सवार यात्रियों का स्वागत नेपाल के श्रम, युवा और रोजगार मंत्री रामजी यादव, मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव, नेपाल में भारत के उप-मिशन प्रमुख और कार्यवाहक राजदूत डॉ. राकेश पांडे तथा नेपाल रेलवे कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ नेपाली अधिकारियों ने किया।

यह रेल सेवा भगवान श्रीराम से जुड़े अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली के रूप में पूजनीय जनकपुर धाम को जोड़ती है। रामायण परंपरा में दोनों शहरों का विशेष महत्व है और ये धार्मिक तथा सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं।