सितम्बर 4, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

30 सितंबर तक फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा पत्र जमा कर सकते मतदाता

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने कहा है कि जो मतदाता 30 जून से 17 अगस्त के बीच गणना प्रपत्र जमा नहीं कर पाए हैं, वे 30 सितंबर तक फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। फॉर्म-6 के जरिए अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का अनुरोध किया जा सकता है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होगी।

दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। आवेदन निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी और मतदान केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन voters.eci.gov.in और ई.सी.आई-नेट ऐप के जरिए भी किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी और समावेशी होगी, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे।