जुलाई 18, 2026 6:18 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी से संबंधित निवेश प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा देने वाला वीडियो फर्ज़ी

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रहे उन दावों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक निवेश प्लेटफ़ॉर्म को बढ़ावा दे रहे हैं। इन दावों में कहा गया है कि 22 हज़ार रुपये के शुरुआती निवेश पर नागरिकों को हर महीने 25 लाख रुपये की कमाई की गारंटी दी जा रही है।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा है कि यह वीडियो फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए तैयार किया गया है। यूनिट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसी किसी भी निवेश योजना या प्लेटफ़ॉर्म का समर्थन नहीं किया है।

इसके अलावा नागरिकों को फ़िशिंग घोटाले से सावधान रहने, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान लोगों के साथ ओटीपी साझा न करने की अपील की है।