भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ कल लंदन के लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के बाद भी भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने उन अटकलों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बोर्ड में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।