गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की 18वीं बटालियन की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा करेंगे। वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों से संवाद करेंगे, ‘प्रहरी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे सीमा सुरक्षा बल से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
श्री शाह 3 दिन के दौरे पर कल रात सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे। आज वे सिलीगुड़ी में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, वे राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा करेंगे। शाम को वे कोलकाता रवाना होंगे।
कल, श्री शाह पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वे कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में नव-निर्मित शब्द संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और अमूल बंगाल डेयरी के नए दही निर्माण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।