उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त राज्य बनाने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सराहना की।
उपराष्ट्रपति ने सभी स्नातक विद्यार्थियों को बधाई दी और विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर के लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी समारोह में मौजूद थे।