मई 10, 2026 6:43 अपराह्न

printer

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त

वाइस एडमिरल संजय वात्‍सायन को मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान का अगला फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। यह नौसेना कमान भारत के पश्चिमी समुद्री मोर्चे और अरब सागर के प्रमुख समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। वे वर्तमान में नौसेना में उप नौसेना प्रमुख रूप में कार्यरत हैं।
 
तोप और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ के तौर पर वर्ष 1988 में उन्‍हें भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक महत्वपूर्ण परिचालन, कमान और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। अपने कार्यकाल के दौरान, वे कई अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात रहे और मिसाइल नौकाओं, मिसाइल कॉरवीट और एक निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट सहित कई नौसैनिक पोतों की कमान संभाली। उन्होंने नौसेना मुख्यालय और एकीकृत रक्षा स्टाफ में महत्वपूर्ण नीति और योजना संबंधी भूमिकाएँ भी निभाई हैं।
 
वाइस एडमिरल संजय वात्‍सायन को उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में वर्ष 2021 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला