अक्टूबर 12, 2026 7:32 अपराह्न

printer

वरिष्ठ मराठी अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबीकर का 72 वर्ष की आयु में निधन

मराठी की वरिष्ठ अभिनेत्री और लावणी कलाकार मधु कांबीकर का आज पुणे में 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया गया। वर्ष 2016 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। कथक और लावणी में प्रशिक्षित मधु कांबीकर ने मराठी लोक रंगमंच और सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने ‘शापित’, ‘एक होता विदूषक’, ‘झपाटलेला’ और ‘यशवंत’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया।
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन को महाराष्ट्र की कला और सांस्कृतिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्‍होंने कहा कि मराठी लोक संस्कृति में उनके बहुमुखी अभिनय और योगदान से कलाकारों की पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।