अक्टूबर 8, 2026 2:14 अपराह्न

printer

राजकीय सम्मान के साथ पुणे के पास डोन्जे में होगा हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज शाम 4 बजे पुणे के पास डोन्जे में अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। नाना पाटेकर का डोन्जे स्थित अपने फार्महाउस से गहरा जुड़ाव था, जहाँ उनके अंतिम संस्कार की रस्में की जाएंगी।

पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाने वाले पाटेकर का आज तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जब वह बेहोश पाए गए, तो उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले इस अभिनेता का करियर कई दशकों का रहा और उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।