दिग्गज सिनेमैटोग्राफर टी. एन. कृष्णनकुट्टी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कृष्णनकुट्टी ने 1960 में अपने कॅरियर की शुरुआत ‘उम्मा’ फिल्म में कैमरा ऑपरेटर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में सिनेमैटोग्राफर के रूप में काम किया। इनमें ‘लेडीज हॉस्टल’ भी शामिल है, जो दिग्गज फिल्मकार हरिहरन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी।
News On AIR | सितम्बर 7, 2026 11:24 पूर्वाह्न
मलयालम सिनेमा में दिग्गज सिनेमैटोग्राफर टी. एन. कृष्णनकुट्टी का 96 आयु में निधन