सितम्बर 27, 2026 6:23 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा आज तक के लिए स्थगित

उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा को आज तक के लिए रोक दिया गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि यह फ़ैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 
 
तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पर नज़र रखें और प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें। श्री सुमन ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद ही यात्रा फिर शुरू होगी। 
 
इस बीच, राज्‍य में कई स्‍थानों पर आज भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। सभी ज़िलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने और संवेदनशील इलाकों पर लगातार नज़र रखने का निर्देश दिया गया है। 
 
देहरादून सहित राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।