मई 18, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज सुबह एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक की टक्कर सामने से आ रही वैन से हो गई। वैन में दो महिलाओं समेत 10 लोग सवार थे। यह हादसा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर अदालीसपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक हादसे के बाद से फरार है।