अक्टूबर 4, 2026 6:02 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही जिले का नाम बदलने की घोषणा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि भदोही जिले का नाम अब संत रविदास नगर भदोही होगा। उन्होंने भदोही में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही का नाम अब संत रविदास से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यकालीन संत रविदास ने आध्यात्मिक भक्ति के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य किया।