सितम्बर 21, 2026 9:52 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ की समीक्षा बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मेरठ में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए श्री नबीन ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में संगठन की स्थिति, आगामी चुनाव की तैयारियों और जमीनी स्तर से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शक्ति केन्द्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ समाज के लिये काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनिया एक नए भारत के दर्शन कर रही है।

श्री नबीन ने बीते साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में आए परिवर्तन का उल्‍लेख करते हुए कहा कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। युवाओं से संवाद के दौरान उन्‍हें देश की मौजूदा ताकत बताया।

भाजपा अध्यक्ष कल सहारनपुर में सांसदों, विधायकों, जिलास्तर के पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।