मई 25, 2026 11:19 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: कैलिफ़ोर्निया के एयरोस्पेस फैक्ट्री में रसायन का टैंक क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद स्थिति गंभीर

अमरीका में दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के एक एयरोस्पेस फैक्ट्री में प्लास्टिक बनाने वाले खतरनाक रसायन का टैंक क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे की वजह से हजारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का आदेश जारी किया गया।
 
पिछले हफ्ते जीकेएन एयरोस्पेस कंपनी में करीब 22 से 26 हजार लीटर मिथाइल मेथैक्रिलेट केमिकल से भरा टैंक बहुत ज्यादा गर्म हो गया। इससे शहर की हवा में जहरीली गैस फैलने लगी। इस बेहद ज्वलनशील रसायन का इस्तेमाल प्लास्टिक और नकली दांत बनाने में होता है। इससे फेफड़ों, आंखों और त्वचा में जलन की समस्य़ा हो सकती है।