अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की और रूस-यूक्रेन युद्ध तथा ईरान की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। अमरीका में विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इस संबंध में जानकारी दी है। रूस के विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हालिया रूसी हमले, यूक्रेन सरकार द्वारा रूसी क्षेत्र में शांतिपूर्ण आबादी और नागरिक स्थलों पर लगातार हमलों का सीधा जवाब है। अमरीका के विदेश मंत्री के साथ बातचीत में श्री लावरोव ने रूसी विदेश मंत्रालय की उस सिफारिश को भी दोहराया, जिसमें अमरीका सहित सभी देशों को, यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने राजनयिकों को तुरंत निकालने को कहा गया है।
News On AIR | मई 26, 2026 10:43 पूर्वाह्न
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की