मई 20, 2026 2:03 अपराह्न

printer

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अगले महीने फ्रांस में आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर अमरीका और कई यूरोपीय सहयोगियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्‍प इस सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। व्‍हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में 15 से 17 जून तक होने वाले इस शिखर सम्मेलन में ए.आई., व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, आव्रजन और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

अमरीका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और ब्रिटेन सहित प्रमुख यूरोपीय साझेदारों के बीच ईरान के प्रति अलग-अलग दृष्टिकोण को लेकर उत्‍पन्‍न तनावपूर्ण संबंधों के बीच यह सम्‍मेलन हो रहा है। ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के दौरान अमरीका को समर्थन न देने के लिए नाटो सहयोगियों की बार-बार आलोचना की है।