मई 25, 2026 7:12 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुद को बताया प्रधानमंत्री मोदी का “बहुत बड़ा प्रशंसक”

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में अमरीका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। श्री ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपना गहरा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का ” बहुत बड़ा प्रशंसक” बताया और कहा कि वे भारत से प्रेम करते हैं और भारत उन पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है।

श्री सर्जियो गोर ने श्री ट्रंप की बातचीत उपस्थित लोगों को सुनाने के लिए अपना फोन, माइक्रोफोन के पास रख दिया। कार्यक्रम में विदेश मंत्री सु्ब्रह्मण्‍यम जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रोबियो भी मौजूद थे।
चार दिन की भारत यात्रा पर आये श्री रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की थी। कल उन्होंने विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।