अमरीकी सेना ने वेनेजुएला के कराकस में अपना पहला सैन्य अभ्यास किया। यह अभ्यास अमरीकी सेना के तीन जनवरी को राजधानी कराकस में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंदी बनाने के बाद हुआ है। वेनेजुएला के अधिकारियों ने कहा है कि इस हमले में कम से कम 100 लोग मारे गए थे। इस अभ्यास में दो एमवी-22-बी ऑस्प्रे विमान शामिल थे। यह विमान अमरीकी दूतावास के पास उतरे। कुछ पोत कैरेबियाई सागर में वेनेजुएला के जलक्षेत्र में पहुंचे।
अमरीकी दूतावास ने कहा कि अमरीका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की तीन-चरणीय योजना, विशेष रूप से वेनेजुएला के स्थिरीकरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।