केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और एल. मुरुगन ने आज तिरुमला स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत करते हुए श्री रेड्डी ने बताया कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम सालाना ब्रह्मोत्सव के लिए व्यापक और बेहतर इंतजाम कर रहा है। उन्होंने देश में अल-नीनो के असर के कारण हो रही कम बारिश को देखते हुए भगवान वेंकटेश्वर से देश में अच्छी बारिश और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की है।
केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मांगते हुए प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री को जनता की सेवा और भारत को विश्व में एक अग्रणी स्थान पर ले जाने के लिए और अधिक शक्ति मिले।