जून 11, 2026 4:49 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया

रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जयपुर में आकाशवाणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन वर्चुअली माध्‍यम से किया।
 
इस कार्यक्रम में जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी और आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर श्री वैष्णव ने सामरिक अवसंरचना पर ध्यान केंद्रित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार व्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्रों में संचार और प्रसारण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यह पहल शुरु की गई है। श्री वैष्‍णव ने कहा कि यह योजना कश्मीर से लेकर पूरे देश के सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापक कवरेज प्रदान करने की है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला