रूस के कई प्रमुख तेल टर्मिनलों और संयंत्रों में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण भीषण आग लगी है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन के मलबे के गिरने से आग लगी, जिससे तागानरोग बंदरगाह शहर में एक तेल डिपो और एक टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य ड्रोन हमले के मलबे से अरमावीर में एक तेल डिपो में आग लग गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह शहर यूक्रेन की सीमा से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित है। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि वे युद्ध को वहीं वापस ले जा रहे हैं जहां से यह शुरू हुआ था।
News On AIR | मई 30, 2026 8:28 अपराह्न | Ukrainian drone
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूस के तेल टर्मिनलों और संयंत्रों में भीषण आग