युगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला के दो नए मामलों की जानकारी दी है, जिससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। ये सभी मामले पड़ोसी देश कांगो में फैले इबोला से जुड़े हैं।
कांगो के अधिकारियों ने बताया है कि देश के पूर्वी हिस्से में चल रहे इस प्रकोप में इबोला के संदिग्ध मामलों की संख्या अब 900 से ज़्यादा हो गई है। कांगो के संचार मंत्रालय ने रविवार एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 904 संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 119 संदिग्ध मौतें हुई हैं।
अधिकारियों ने इससे पहले इबोला के 700 से ज़्यादा संदिग्ध मामलों और 170 से ज़्यादा संदिग्ध मौतों की घोषणा की थी। इनमें से ज़्यादातर मामले इटुरी प्रांत में सामने आए थे, जहाँ इस बीमारी का प्रकोप सबसे ज़्यादा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यह प्रकोप अब कांगो के लिए बहुत ज़्यादा खतरनाक हो गया है, लेकिन इस बीमारी के दुनिया भर में फैलने का जोखिम अभी भी कम है। इस प्रकोप के लिए ज़िम्मेदार इबोला वायरस का अभी तक कोई स्वीकृत टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है।