जम्मू-कश्मीर में सोमवार को रियासी जिले के बक्कल सुरंग क्षेत्र के पास एक मिनी यात्री बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जम्मू से हमारे संवाददाता ने बताया कि बस बक्कल से रियासी की ओर जा रही थी, तभी सुरंग के पास सड़क पर पलट गई।
पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रियासी जिले में हुए इस सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं।