अगस्त 11, 2026 11:48 पूर्वाह्न

printer

महाराष्‍ट्र के सतारा में सड़क दुर्घटना, दो की मौत

महाराष्‍ट्र के सतारा जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए। आज तड़के पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी। पुलिस के अनुसार कार पुणे से सतारा की ओर जा रही थी तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और पलट गई, फिर विपरीत लेन में जाकर ट्रक से टकरा गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात को दुबारा से सुचारु किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।