नवम्बर 25, 2026 2:39 अपराह्न

printer

रियाद के वित्‍तीय जिले में हुए हमले में दो भारतीय भी घायल: विदेश मंत्रालय

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वित्‍तीय जिले के एक टावर पर कल हुए हमले तथा असैन्‍य, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचा को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा है कि ये हमले नागरिकों के जीवन के लिए गंभीर खतरा हैं तथा सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्‍लंघन करते है तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि रियाद के वित्‍तीय जिले में हुए हमले में दो भारतीय भी घायल हुए हैं।

रियाद में भारतीय दूतावास ने बताया है कि घायल हुए भारतीयों और उनके परिजनों को सभी संभव सहायता दी जा रही है। भारत ने ऐसे हमलों को तुरंत रोकने का आह्वान किया है। भारत ने सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की है। भारत ने आशा व्‍यक्‍त की कि क्षेत्र में जल्‍द से जल्‍द शां‍ति और सामान्‍य स्थिति बहाल हो जाएगी।