मेघालय के तुरा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी 2026 और रोड शो का कल शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन ‘स्थानीय उत्पादों का उत्सव, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा और मेघालय को सशक्त बनाना’ विषय पर किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य मेघालय की रचनात्मकता, शिल्प कौशल, नवाचार और उद्यमिता को प्रदर्शित करना है। इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा और एम.एस.एम.ई. उत्पादों के 60 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें खासी हिल्स की छह इकाइयां भी शामिल हैं।