अक्टूबर 16, 2026 9:43 पूर्वाह्न

printer

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज से ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज से ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ, ई-गवर्नेंस सुधारों, डिजिटल बदलाव, नवाचार और प्रभावी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अपनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन उत्तरदायी, पारदर्शी, कुशल और प्रौद्योगिकी आधारित शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देगा। मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों, जिलों और सरकारी संगठनों को अपने अनुभव साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने तथा सफल पहलों को अन्य क्षेत्रों में लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा करने का अवसर भी मिलेगा।