मई 13, 2026 2:18 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार ने 144 विधायकों का बहुमत साबित कर विश्वास मत जीत लिया है। एडापड्डी पलनीसामी के नेतृत्व में आल इंडिया अन्ना डीएमके के 22 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भाजपा विधायक और पीएमके समेत पांच विधायक तटस्थ रहे। डीएमके और अन्य गठबंधन सहयोगी दलों ने प्रस्ताव में भाग नहीं लिया और विधानसभा से वॉकआउट किया। बहुमत साबित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पेश किया था। एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके ने सरकार का समर्थन किया।