सितम्बर 10, 2026 12:54 अपराह्न

printer

तमिलनाडु उपचुनाव के लिए टीवीके गठबंधन ने धरपुरम से सत्यबामा और मदुरंतकम से मरगथम कुमारवेल को उतारा

तमिलनाडु में 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेतृत्व वाले सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री गठबंधन ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गठबंधन ने धरपुरम से सत्यबामा और मदुरंतकम से मरगथम कुमारवेल को मैदान में उतारा है। विपक्षी डीएमके ने मदुरंतकम से पारंथमन और धरपुरम से एस. सुगन्या को उम्मीदवार बनाया है। ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

उपचुनाव के लिए नामांकन 16 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी और 19 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।