अगस्त 15, 2026 12:35 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अगरतला में सर्किट हाउस, गांधी घाट और अल्बर्ट एक्का स्मारक पार्क में शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से राज्य और देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज में विशेष देशभक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे मातरम् इन अ थाउजेंड वॉयसेज नामक इस कार्यक्रम में 1300 से अधिक विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया।