अक्टूबर 11, 2026 5:47 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के राज्यपाल ने चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर दिया जोर

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने चरित्र निर्माण, मूल्य आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को महत्वपूर्ण बताया है। उन्‍होंने आज सेपाहिजाला जिले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वदेशी बाउल महोत्सव में यह बात कही। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने, बड़ों का आदर करने, समय के सदुपयोग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्म-संयम बरतने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।