सितम्बर 14, 2026 9:29 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पूरे राज्य में कार्यक्रम आयोजित करेगी त्रिपुरा सरकार

त्रिपुरा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर पूरे राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। महीने भर चलने वाला अभियान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होगा और 17 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि यह अभियान “सेवा संकल्प अभियान – जन सेवा ही प्रभु सेवा” थीम के तहत होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की लगातार सार्वजनिक सेवा पर भी बल दियाजाएगा।