त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राज्यव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज अगरतला राज्य संग्रहालय के सामने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और ये कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक जारी रहेंगे।
प्रधानमंत्री के योगदान और प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए डॉ. साहा ने जन धन योजना, पीएम गति शक्ति, उज्ज्वला योजना, ऑपरेशन सिंदूर और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसी योजनाओं और उपायों का उल्लेख किया।