सितम्बर 11, 2026 4:10 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना देश और राज्य की प्रगति को सही दिशा में ले जा सकता है। त्रिपुरा राज्य खेल परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभक्ति और मानवता की सेवा जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होते हैं।

रक्तदान को एक नेक कार्य बताते हुए, मुख्यमंत्री ने निस्वार्थ योगदान के लिए स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की सराहना की और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।