त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने त्रिपुरा विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम सूर्यमणिनगर स्थित विश्वविद्यालय के ‘महाराजा बीर विक्रम शताब्दी भवन’ में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार ही ‘विकसित त्रिपुरा’ की मुख्य परिकल्पना और आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने और युवाओं को राज्य की प्रगति तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री साहा ने कहा कि त्रिपुरा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आत्मविश्वासपूर्ण और जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।