अक्टूबर 12, 2026 7:38 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने आज उनाकोटी और उत्तरी त्रिपुरा जिलों में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 46 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई अन्य परियोजनाओं की शिलान्‍यास किया। उनाकोटी जिले के कुमारघाट स्थित गीतांजलि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 27 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 12 करोड़ तीन लाख रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।