आज विश्व हृदय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर त्रिपुरा के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में हृदय स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विश्व हृदय दिवस हर वर्ष हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के बारे में जानकारी देना और समय पर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस का विषय है- एक भी धड़कन न चूकें।